1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित, रविवार को होनी थी आयोजित, जल्द नई तारीख का होगा ऐलान

NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित, रविवार को होनी थी आयोजित, जल्द नई तारीख का होगा ऐलान

 Reported By: Nirnay Kapoor Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 22, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 06:28 am IST

नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। जल्द नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

NEET PG - India TV Hindi
नीट पीजी Image Source : FILE/PTI

नई दिल्ली: 23 जून (रविवार) को होने वाली नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।  

क्यों स्थगित की गई परीक्षा?

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं का अच्छे से मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। ऐहतियातन 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों को हुई असुविधा के लिए गंभीरता से खेद व्यक्त किया है और कहा है कि यह फैसला छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

रविवार को होनी थी परीक्षा

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) 23 जून को  नीट पीजी 2024 की परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार था। यह परीक्षा देश भर में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली थी। 

यूजीसी नेट परीक्षा हो चुकी है रद्द

इससे पहले यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द हो चुकी है। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा को रद्द किया था। परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत सामने आने के बाद ये फैसला किया गया था। शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस परीक्षा का आयोजन फिर से होगा और नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा।

यूजीसी-नेट की परीक्षा 18 जून को ही आयोजित की गई थी। लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायत के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इसे रद्द करने का फैसला किया। सीबीआई के पास मामला जाने के बाद इन गड़बड़ियों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन