1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2023: NEET UG के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो हुए एक्टिवेट, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

NEET UG 2023: NEET UG के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो हुए एक्टिवेट, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2023 10:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 10:22 pm IST

एजेंसी ने यह सुविधा उन सभी उम्मीदवारों को प्रदान की है जो पहले अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर पाए थे और साथ ही उन लोगों के लिए भी जो नए आवेदन जमा करना चाहते हैं। उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर अपने आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

NEET UG- India TV Hindi
NEET UG के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिवेट हो गए हैं। Image Source : NTA

नीट के छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। नीट यूजी (NEET UG 2023) री-रजिस्ट्रेशन विंडो neet.nta.nic.in पर सक्रिय कर दी गई है। वे सभी जो पहले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2023 यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका चूक गए थे, अब NEET की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। एजेंसी ने यह सुविधा उन सभी उम्मीदवारों को प्रदान की है जो पहले अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर पाए थे और साथ ही उन लोगों के लिए भी जो नए आवेदन जमा करना चाहते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

बता दें कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 / - रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1600/- रुपये का भुगतान करना होगा। एससी / एसटी / विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) / थर्ड जेंडर श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 / – रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। इसके अलावा भारत के बाहर के उम्मीदवारों को 9500/- रुपये का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों से कई अनुरोध प्राप्त करने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इससे पहले, पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 अप्रैल, 2023 थी।

NEET UG 2023: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाना है।

उम्मीदवार गतिविधि के तहत 'नीट यूजी 2023 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
अब, नए पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।
यह आपको आवेदन पत्र पर ले जाएगा।
सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2023 आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें-

ये हैं दुनिया के ऐसे पहाड़, जिस पर आज तक कोई चढ़ न सका
UGC NET Results 2023: कल जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, यूजीसी अध्यक्ष ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन