1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कल से हो सकते हैं शुरू, जानें किस डाक्यूमेंट की होगी जरूरत

NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कल से हो सकते हैं शुरू, जानें किस डाक्यूमेंट की होगी जरूरत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 05:56 pm IST

NEET UG Exam 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट कल से नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। जानें आपको किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

NEET UG 2023- India TV Hindi
नीट यूजी 2023 Image Source : FILE

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate) नीट परीक्षा (NEET UG 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 05 मार्च से शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यह संभावना जताई जा रही है। दरअसल, एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस संबंध में NTA ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। NEET रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि NEET यूजी परीक्षा का आयोजन 07 मई, 2023 को किया जाएगा। यहां नीचे जानें कि उम्मीदवार को किन-किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

पासपोर्ट आकार के फोटो को स्कैन की गई कॉपी।

पोस्टकार्ड साइज फोटो।
उम्मीदवार के साइन का स्कैन।
बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान।
कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।
नागरिकता सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।
सभी एजुकेशन क्वालिफिकेशन की फोटो कॉपी।

NEET UG Application 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर - NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
इसके बाद अब अगले पेज पर नया रजिस्ट्रेशन चुनें। 
अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 
फिर लॉगिन करें और NEET एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
फॉर्म भरने के बाद आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें। 
अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और NEET 2023 आवेदन पत्र जमा करें। 
इसके बाद फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए रख लें।

इसे भी पढ़ें-

मोदी सरकार का छात्रों के लिए नायाब तोहफा, अब NEET व JEE Main समेत अन्य परीक्षाओं की मिलेगी फ्री कोचिंग
12वीं के बाद क्या करना है, नहीं पता! ये कोर्स बदल देंगे आपकी लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन