1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2024 के करेक्शन विंडो कल होने जा रहे बंद, जानें किस-किस में कर सकते हैं बदलाव

NEET UG 2024 के करेक्शन विंडो कल होने जा रहे बंद, जानें किस-किस में कर सकते हैं बदलाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 12:23 pm IST

इस साल नीट एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नीट के लिए करेक्शन विंडो कल बंद हो जाएंगे, यहां जानें कि आप किन-किन ऑप्शन में कर सकते हैं बदलाव

NEET UG 2024 - India TV Hindi
NEET UG 2024 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल, 12 अप्रैल, 2024 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी यूजी) 2024 करेक्शन विंडो बंद कर देगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/NEET के माध्यम से अपने एनईईटी यूजी आवेदन पत्र 2024 में बदलाव कर सकते हैं। आवेदक रजिस्ट्रेशन के समय मोबाइल नंबर और ईमेल को छोड़कर, जेंडर, कैटेगरी, पीडब्ल्यूडी स्थिति जैसे डिटेल एडिट कर सकते हैं। 

याद रहे कि उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान करना होगा और फाइनल करेक्शन,  फीस जमा करने के बाद ही किया जाएगा। जो छात्र आधार ऑथेंटिकेशन के अलावा अन्य का उपयोग करते हैं, वे 11 से 15 अप्रैल तक आधार-संबंधित ऑथेंटिकेशन के लिए NEET UG 2024 एप्लीकेशन में संशोधन कर सकते हैं।

NEET UG 2024 एप्लीकेशन कैसे करें एडिट?

पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं

फिर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें
अब करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद जरूरी फ़ील्ड में बदलाव करें और सबमिट करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क की समीक्षा करें और भुगतान करें
अंत में नीट यूजी आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें

NEET UG 2024 correction window: सिर्फ इनमें किया जा सकता है बदलाव

आधार-सत्यापित उम्मीदवार नीचे दिए गए डिटेल में ही बदलाव कर सकेंगे।

या तो पिता का नाम या माता का नाम
कैटेगरी
सब-कैटेगरी
एग्जामिनेशन सिटी
परीक्षा का माध्यम
कक्षा 10, 12 एजुकेशनल डिटेल

वे उम्मीदवार जो आधार-सत्यापित नहीं हैं, वे ये डिटेल बदल सकेंगे।

खुद का नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से कोई एक।
कैटेगरी
सब-कैटेगरी
जन्म की तारीख
जेंडर
एग्जामिनेशन सिटी
परीक्षा का माध्यम
कक्षा 10, 12 एजुकेशनल डिटेल।

ये भी पढ़ें:

इस दिन खत्म होंगे बिहार कक्षा 10 की स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगा एग्जाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन