1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच आज NEET-UG की दोबारा से परीक्षा, जानिए दिशानिर्देश
  Live Now

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच आज NEET-UG की दोबारा से परीक्षा, जानिए दिशानिर्देश

 Updated : Jun 21, 2026 12:11 pm IST

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: नीट-यूजी की दोबारा से होने वाली परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित कर रही है। इस बार होने वाली परीक्षा में एयर फोर्स की भी मदद ली जा रही है। एग्जाम सेंटर में सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: आज देशभर में NEET UG 2026 की दोबारा से परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लगी हुई है। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षार्थियों को खास सलाह दी गई है।

जानिए परीक्षा केंद्रों में क्या-क्या ले जाने की है अनुमति

परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से पहले पहुंच जाएं, क्योंकि उसके बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने चाहिए।

परीक्षा का बढ़ाया गया समय

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का समय भी 180 मिनट (3 घंटे) से बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया है। इसके साथ ही प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए जगह भी बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों को पहले दिए जाने वाले दो पृष्ठों के बजाय चार पृष्ठ मिलेंगे। सुविधा बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों के लिए, लेआउट में बदलाव किया गया है। रफ वर्क के दो पेज पुस्तिका के शुरू में निर्देश पेज के ठीक बाद दिए जाएंगे, जबकि शेष दो पेज अंत में उपलब्ध होंगे।

Live updates :NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    लखनऊ में नीट पेपर के लिए जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम है। यहां 75 सेंटर्स में 35594 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक है। परीक्षा में  सुरक्षा के ज़बरदस्त इंतजाम है। सेंटर्स पर 4 ACP, 205 SI, 452कांस्टेबल, 335 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 150 पुलिस वाले सादी वर्दी में तैनात हैं।
     

  • 11:18 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    अब उम्मीद है परीक्षा अच्छी होगी

    NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा पर शिमला की एक परीक्षार्थी जिसका नाम दीक्षा है। उसने कहा, 'मैं थोड़ी परेशान हूं। मेहनती छात्रों को निष्पक्ष नतीजे मिलने चाहिए। फिर भी दोबारा पढ़ाई करना और लगातार मेहनत करते रहना बहुत मुश्किल है। अब उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी होगी।'

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    4 जोन में बांटा गया इलाके को

    मध्य प्रदेश के इंदौर में NEET-UG की दोबारा से हो रही परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। सिक्योरिटी-I की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) प्रीति तिवारी ने कहा, 'पुलिस ने बहुत कड़ी सुरक्षा के बीच, पूरी सुरक्षा और ट्रैफ़िक इंतजामों के साथ सभी मटीरियल को बाहर निकाला है और CP की देखरेख में उन्हें सुरक्षित रूप से उनके संबंधित सेंटर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इलाके को चार जोन में बांटा गया है और DCP सभी जोन में निगरानी कर रहे हैं और निर्देश दे रहे हैं।'

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    परीक्षा केंद्रों पर 6,700 पर्यवेक्षक तैनात

    एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6,700 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिन्हें केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए 100 से अधिक वर्चुअल पर्यवेक्षकों का सहयोग प्राप्त है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण AI-आधारित उपकरणों से किया जा रहा है।

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों को बधाई दी है। साथ ही बताया कि एग्जाम सेंटर में क्या-क्या लेकर जाना है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ' सभी NEET (UG) 2026 उम्मीदवारों को शुभकामनाएं! यह वही दिन है जिसके लिए आपने तैयारी की है। शांत रहें, खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आपने इस पल को हासिल किया है। 

    जरूरी समय: 

    एंट्री टाइमिंग: सुबह 11:00 बजे, 

    आखिरी एंट्री: दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद एंट्री नहीं होगी)। 

    साथ ले जाएं: एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो ID, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो। मना की गई चीजें न ले जाएँ। 

    हाइड्रेटेड रहें (पानी पीते रहें)। ट्रैफ़िक का ध्यान रखें और जल्दी पहुंचें। आप यह कर सकते हैं। हम आपके साथ हैं!

  • 7:45 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी और जैमर लगाए गए

    एनटीए ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 95,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों में से प्रत्येक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं (17,054 ईसीआईएल द्वारा और 34,257 बीईएल द्वारा)। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक होंगे। प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं।

  • 6:48 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक है परीक्षा

    3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द होने के कारण 2026 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों और विदेशों में स्थित 14 केंद्रों पर होगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में होंगे। 

     

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

    गुजरात में अधिकारियों ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए निगरानी उपाय लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में सुरक्षा इंतजामों के तहत ड्रोन और त्वरित प्रतिक्रिया दल को तैनात किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन