1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG admit card 2024: नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG admit card 2024: नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2024 10:42 am IST,  Updated : May 02, 2024 11:52 am IST

NEET Admit Card 2024: नीट यूजी के एडमिट कार्ड का इंतजार अब खत्म हुआ। एनटीए ने नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

NEET Admit Card 2024- India TV Hindi
NEET Admit Card 2024 Image Source : INDIA TV

NEET UG admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं, या जो उम्मीदवार इस साल नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in और साथ ही Exams.nta.ac.in पर उपलब्ध है। 

एनईईटी यूजी हॉल टिकट 2024 में उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र के एड्रेस के साथ-साथ अन्य डिटेल जैसे नाम, DOB, एग्जाम डेट, एग्जाम टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइमिंग, एग्जाम डे के लिए निर्देश व अन्य जानकारी रहेगी।

इस दिन होगी परीक्षा

जानकारी दे दें कि NEET UG 2024 देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में पेन और पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 5 मई 2024 को दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होने वाली है।

Direct Link to download the admit card

NEET UG admit card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in या Exams.nta.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्टर्ड उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी देनी होगी।

अब आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।

अंत में डिटेल चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें:

West Bengal Madhyamik Result 2024: जारी हो गया पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट, चंद्रचूड़ सेन बने टॉपर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन