1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET Admit Card 2026: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की आ गई डेट, इस तारीख से कर सकेंगे डाउनलोड

NEET Admit Card 2026: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की आ गई डेट, इस तारीख से कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : Apr 26, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 12:21 pm IST

NEET Admit Card 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, इसकी घोषणा हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय को घोषित कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

NEET Admit Card 2026: अगर आप भी नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का ऐलान हो गया है। नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल यानी 27 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। नीट यूजी एडमिट कल सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से जानकारी साझा की है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपने Neet UG 2026 Admit card को डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET Admit Card 2026: कैसे कर सकेंगे नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर NEET UG Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को होना निर्धारित है। जो उम्मीदवार 3 मई को NEET UG 2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैलिड ID प्रूफ भी साथ ले जाना होगा।

एग्जाम पैटर्न

NEET UG 2026 परीक्षा MCQ फॉर्मेट में होगी, जिसमें हर सवाल के लिए चार ऑप्शन होंगे, जिसमें एक सही जवाब होगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल होंगे (हर विषय 180 नंबर का), जबकि बायोलॉजी (बॉटनी और ज़ूलॉजी) में 360 नंबर के लिए 90 सवाल होंगे। इस तरह, कुल मिलाकर 180 सवाल और 720 नंबर का एग्ज़ाम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन