1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEST 2026 के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

NEST 2026 के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Apr 07, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 02:55 pm IST

NEST 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं कर पाया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर अब अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

NEST 2026: आवेदन करने की अब क्या है लास्ट डेट?

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 के लिए उम्मीदवार अब 8 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 है। 

NEST 2026: कब होगी परीक्षा?

इस परीक्षा का आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा। 

NEST 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

NEST 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (UR) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, UR-EWS, SC, ST, दिव्यांगजन वर्ग के आवेदकों और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। 

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को लागातार बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

ICAI CA फाइनल परीक्षा में बड़ा चेंज, अब साल में 3 बार नहीं 2 बार होगा एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन