1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए पोर्टल ओपन, NTA ने बताई लास्ट डेट, पहले ही कर लें अप्लाई; यहां जानें पूरा प्रोसेस

NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए पोर्टल ओपन, NTA ने बताई लास्ट डेट, पहले ही कर लें अप्लाई; यहां जानें पूरा प्रोसेस

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 23, 2026 07:19 am IST,  Updated : May 23, 2026 07:19 am IST

हाल ही में NEET-UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन हो गया है। एनटीए ने रिफंड के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया बताई है।

नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए पोर्टल ओपन। - India TV Hindi
नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए पोर्टल ओपन। Image Source : PTI/FILE

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 की फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, अब NEET (UG)-2026 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम फीस रिफंड की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं। एनटीए ने यह भी कहा है कि रिफंड से जुड़ी डिटेल जमा करने की लास्ट डेट 27 मई (रात 11:50 बजे) तक ही है।

रिफंड के लिए ओपन हुआ पोर्टल

दरअसल, NTA ने कहा कि यह सुविधा NEET-UG के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है जो रिफंड के लिए पात्र हैं। इसमें आगे कहा गया है कि उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की डिटेल जमा करने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। 

एनटीए ने जारी की सूचना

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इसकी जानकारी दी है। NTA की सूचना में लिखा है, "NEET (UG) उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी के संबंध में दिनांक 12.05.2026 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सभी उम्मीदवारों को सूचित करती है कि NEET (UG) पंजीकरण पोर्टल पर शुल्क वापसी प्रक्रिया हेतु पसंदीदा बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।"

रद्द चेक भी कर सकते हैं अपलोड

एनटीए ने बताया कि उम्मीदवार चाहें तो बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रद्द किया हुआ चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, उसने स्पष्ट किया कि यह विकल्प अनिवार्य नहीं है। एजेंसी ने आगे कहा कि एक बार उम्मीदवारों द्वारा अपने बैंक विवरण जमा करने के बाद, यह जानकारी अंतिम मानी जाएगी और इसमें कोई और बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसने उम्मीदवारों को अनुलग्नक-I में निर्दिष्ट सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरने का निर्देश भी दिया।

विवरण में नहीं होगा बदलाव

NTA की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके NEET (UG) पंजीकरण पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और रिफंड पोर्टल तक पहुंचने के लिए रिफंड लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, जहां वे अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो बैंक खाते के विवरण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रद्द किया गया चेक भी अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा विवरण जमा करने के बाद, इसे अंतिम माना जाएगा और इसके बाद कोई और बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को अनुलग्नक I में उल्लिखित विवरण भरना आवश्यक है।"

27 मई तक लास्ट डेट

एनटीए ने यह भी बताया कि बैंक खाते का विवरण जमा करने की सुविधा 22 मई से 27 मई तक रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगी। इसने उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के लिए चार्जबैक अनुरोध शुरू न करने की सलाह दी। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 जून को होने वाली आगामी पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

बिहार में हर साल होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन