1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2023: एनटीए कल से दोबारा शुरू कर रहा NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन, ये रही डिटेल

NEET UG 2023: एनटीए कल से दोबारा शुरू कर रहा NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन, ये रही डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2023 05:39 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 05:39 pm IST

NEET UG के लिए एनटीए कल से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहा है। वे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हों, लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

reopen NEET UG 2023 registration- India TV Hindi
NEET UG 2023 के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू Image Source : PTI

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET UG के उम्मीदवारों को खुशखबरी देने जारी रही है। एनटीए ने घोषणा की है कि अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 11 अप्रैल को फिर से खुलेगी। एनटीएन ने बताया कि कई उम्मीदवारों ने इसके लिए मांग की थी। जिसके बाद एनटीए ने यह फैसला किया है। ध्यान दें कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीट यूजी में अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

आधिकारिक नोटिस के जरिए बताया गया, "इस बीच, उम्मीदवारों से एनईईटी (यूजी) - 2023 के लिए आवेदन करने के लिए फिर से पंजीकरण विंडो खोलने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि वे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके।"

Click here for the Notification 

ध्यान दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल रात 11:59 बजे तक है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) 2023 का आयोजन 7 मई 2023 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से किया जाना है। से 05:20 अपराह्न नीट यूजी 2023 परीक्षा पेन और पेपर मोड में 499 शहरों में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

बिहार: पुरानी भर्ती प्रक्रिया भूल जाएं, कैबिनेट ने नई नियमावली पर लगाई मुहर, अब ऐसे होगी शिक्षक बहाली

Rinku singh: जानें KKR के हीरो रिंकू सिंह की पढ़ाई और उनका जीवन संघर्ष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन