1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. नवोदय विद्यालय ने कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

नवोदय विद्यालय ने कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2023 04:14 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 04:14 pm IST

नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नवोदय विद्यालय ने कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस स्कूल में पढ़ना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Navodaya Vidyalaya- India TV Hindi
नवोदय विद्यालय Image Source : NVS

नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो खबर आपके काम की है। बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए एनवीएस कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरू विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त, 2023 है।

कब होंगे एग्जाम?

जानकारी के लिए बता दें कि जेएनवी में एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए कक्षा-6 में एडमिशन के लिए जेएनवी चयन परीक्षा 4 नवंबर और 20 जनवरी को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जेएनवी चयन परीक्षा 2024 का रिजल्ट मार्च/अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है।

Direct link for NVS 2024 Class VI registration

NVS Class 6 registration process for 2024-25: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर 'NVS क्लास VI रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, “कक्षा VI पंजीकरण 2024 के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें-

Draupadi Murmu Birthday: 'झोपड़ी से रायसीना हिल्स तक का सफर', जानिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन की संघर्ष यात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन