1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा तारीखों में बदलाव, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा तारीखों में बदलाव, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

 Published : Feb 12, 2025 12:02 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 12:04 pm IST

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के शेड्यूल में संशोधन - India TV Hindi
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के शेड्यूल में संशोधन Image Source : PEXELS

Rajasthan Board Exam 2025: अगर आप भी इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड ने यह संशोधन जेईई मेन 2025 सेशन 2 के साथ क्लैश से बचने के लिए किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

जानकारी दे दें कि जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित  होनी निर्धारित है। इसलिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया।

रिवाइज्ड शेड्यूल

जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आरबीएसई कक्षा 12 समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च 2025 के बजाय 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा (12वीं कक्षा) ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निम्बार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणहित धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान और पुरोहित शास्त्र की परीक्षाएं 1 अप्रैल 2025 के बजाय 4 अप्रैल को होंगी।

बोर्ड ने इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा तारीखों को भी 3 अप्रैल, 2025 के बजाय 22 मार्च कर दिया है। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान प्रथाओं की परीक्षा 7 अप्रैल, 2025 के बजाय 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए आरबीएसई 12 वीं की डेट शीट को संशोधित किया है।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने डेटशीट खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवार डेटशीट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट भी ले लें।

डायरेक्ट लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन