1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Rajasthan SET 2023 Admit Card: आज जारी होगा राजस्थान SET का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan SET 2023 Admit Card: आज जारी होगा राजस्थान SET का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2023 11:20 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 11:20 am IST

राजस्थान SET परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan SET 2023- India TV Hindi
Rajasthan SET Image Source : GGTU.AC.IN

Rajasthan SET 2023: राजस्थान SET से जुडे़ उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आज किसी भी समय राजस्थान SET के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा आज, 21 मार्च को राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा या राजस्थान सेट 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे  जारी होने के बाद अपने एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार समाचार और सूचनाओं के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ggtu.ac.in भी देख सकते हैं।

एडमिट कार्ड जारी करने से पहले, यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन दिशानिर्देश जारी किए हैं। वे इसे वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान सेट 2023 का आयोजन 26 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को मुख्य फोटो पहचान पत्र (पैन, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आदि) के साथ एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। इन दो डाक्यूमेंट के बिना, उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी।

Rajasthan SET admit card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

फिर पूछे गए डिटेल के साथ लॉगिन करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
फिर आपका एडमिट कार्ड दिखने लग जाएगा। 
अब इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

HSSC ने ग्रुप C पद के लिए बढ़ा दी वैकेंसी की संख्या, अब निकलेगी 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
आर्मी में नौकरी पाने वाले युवक की दिल छूने वाली कहानी, जानिए सिपाही ने देवेंद्र फडणवीस को क्यों कहा- थैंक्यू अन्नदाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन