1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB ग्रुप डी एग्जाम डेट बदलीं, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल; पढ़ लें पूरी डिटेल

RRB ग्रुप डी एग्जाम डेट बदलीं, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल; पढ़ लें पूरी डिटेल

 Published : Nov 18, 2025 06:17 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 06:30 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए तारीखों में संशोधन किया है। आइए इस खबर के जरिए संंबंधित विवरण से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

RRB ग्रुप डी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए तारीखों में संशोधन किया है, जिनकी घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट(क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट) पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कब होगा एग्जाम?

जारी किए गए नोटिस  से मिली जानकारी के अनुसार,  कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

रीक्षा शहर पर्ची कब जारी होगी?

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर पर्ची 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक पर कॉल लेटर प्रदर्शित किए जाएंगे। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

पेपर पैटर्न 

परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से सामान्य विज्ञान और गणित के लिए 25-25, सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए 30 और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए 20 प्रश्न होंगे।

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर जाएं। 
  • अब उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिस के लिए सीधा लिंक

बता दें कि यह परीक्षा पहले 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह 27 नवंबर से शुरू होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

QS World University Sustainability Rankings: IIT दिल्ली टॉप भारतीय संस्थान, रैंकिंग में 15 आईआईटी शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन