1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC CHSL Exam Postponed: SSC ने स्थगित की CHSL परीक्षा, पढ़ें डिटेल

SSC CHSL Exam Postponed: SSC ने स्थगित की CHSL परीक्षा, पढ़ें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2021 03:00 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 03:02 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकंडरी एग्जाम 2020 (SSC CHSL 2020 exam) स्थगित कर दी है। 20 अप्रैल 2021 से अब एसएससी सीएचएसएल की परीक्षाएं नहीं होंगी। एसएससी ने अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है।

ssc chsl- India TV Hindi
ssc chsl Image Source : FILE

SSC CHSL Exam postponed: कर्मचारी चयन आयोग  ने कंबाइंड हायर सेकंडरी एग्जाम 2020 (SSC CHSL 2020 exam) स्थगित कर दी है। 20 अप्रैल 2021 से अब एसएससी सीएचएसएल की परीक्षाएं नहीं होंगी। एसएससी ने अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है।

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सोमवार, 19 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सूचना दी है। इसमें कहा गया है कि 'देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा (SSC CHSL Tier 1 exam) 20 अप्रैल से स्थगित की जा रही है। बची हुई परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा हालात की समीक्षा के बाद जल्द ही की जाएगी।'

covid-19 द्वारा इस समय भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों में से है। 19 अप्रैल तक, भारत ने 2,59,167 मामलों की रिपोर्ट की है। नतीजतन, कई ऑनलाइन याचिकाएं प्रतिशोध के रूप में इंटरनेट के आसपास घूम रही थीं। कई राजनेता भी याचिकाओं के समर्थन में आए और संबंधित बोर्डों से इन परीक्षाओं को रद्द करने या स्थगित करने का अनुरोध किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC