1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC Phase XI Admit Card 2023: जारी हुए एसएससी फेज 11 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

SSC Phase XI Admit Card 2023: जारी हुए एसएससी फेज 11 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Jun 19, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 02:41 pm IST

SSC Phase XI Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन फेज पोस्ट XI परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

 एसएससी फेज XI परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
एसएससी फेज XI परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

SSC Phase XI Admit Card 2023: एसएससी फेज XI की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन फेज पोस्ट XI परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने SSC फेज 11 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उनको पंजीकृत आईडी नंबर और डेट ऑफ बर्थ या नाम, पिता का नाम का उपयोग करना होगा। 

SSC फेज 11 की परीक्षा 27 जून से लेकर 30 जून 2023 के बीच आयोजित होगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड को ले जाना न भूलें। एसएससी सेलेक्शन पोस्ट XI भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 5,369 पदों को भरा जाना है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें SSC Phase XI का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'एसएससी फेज 11 एडमिट कार्ड 2023' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें और इसे सबमिट करें।
  • फिर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: Train से करते हैं ज्यादातर सफर, तो जान लें 1 महीने में कितनी कर सकते हैं टिकट बुकिंग

एक ऐसा स्कूल, जहां 400 से ज्यादा सालों से नहीं बदली यूनिफॉर्म
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन