1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET Admit Card: कभी भी जारी हो सकता है यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

UGC NET Admit Card: कभी भी जारी हो सकता है यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

 Published : Feb 17, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 06:36 pm IST

UGC NET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UGC NET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि प्रवेश पत्र को कब जारी किया जाएगा इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 

आधिकारिक वेबसाइट पर अभी कुछ दिनों पहले एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जो 10 मार्च 2023 तक चलेगी। 

ऐसे करना होगा डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑपिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स एक्टिविटी टैब में Admit card Download वाले लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • फिर आप उसे चेक कर डाउनलोड कर लें।  
  • आखिरी में आप अपने एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी भी निकलवा लें। 

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों लोगों में सरकारी नौकरी का है इतना क्रेज? जबकि कई जगह प्राइवेट जॉब में भी मिलती है मोटी सैलरी

Kendriya Vidyalaya Admission: जल्द शुरू होगा केवी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन