1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kendriya Vidyalaya Admission: जल्द शुरू होगा केवी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

Kendriya Vidyalaya Admission: जल्द शुरू होगा केवी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

 Published : Feb 17, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 03:30 pm IST

Kendriya Vidyalaya Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु हो सकती है। आवेदन पोर्टल को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Kendriya Vidyalaya Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु हो सकती है। आवेदन पोर्टल को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद, जिन अभिभावकों को अपने बच्चे का एमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए देश भर के 1252 केवीएस स्कूलों में करीब 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का पहली कक्षा में एडमिशन किया जाएगा।

एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

अगर अभिभावक को अपने बच्चे का एडमिशन(2023-2024) केंद्रीय विद्यालय(KV- Kendriya Vidyalaya) में कराना है तो आपको KVS का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना बेहद जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय में क्लास-1 यानी फर्स्ट क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 5से 7 साल होनी चाहिए।

ऐसे करना होगा आवेदन

  • सबसे पहले अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप  KVS Class 1 Admission 2023 के रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • फिर अभिभावक सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद 'आगे बढ़ें' के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद अभिभावक अपने बच्चे का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि जानकारी भरकर सबमिट करेंगे।
  • एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा।  
  • आखिरी में उसका एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों लोगों में सरकारी नौकरी का है इतना क्रेज? जबकि कई जगह प्राइवेट जॉब में भी मिलती है मोटी सैलरी
कभी सोचा है कि Trains में AC कोच बीच में ही क्यों होते हैं? जानें इसकी वजह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।