नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की कि 2 से 17 मई तक निर्धारित यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के आदेश के अनुसार, संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी । परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले तारीख का ऐलान किया जाएगा । निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण फैलने के मद्देनजर उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मैंने एनटीए के महानिदेशक को यूजीसी-नेट दिसंबर चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने का सुझाव दिया । ’’ वहीं, एनटीए ने अपने आदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है ।
- Hindi News
- एजुकेशन
- परीक्षा
- कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर UGC-NET परीक्षा स्थगित
कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर UGC-NET परीक्षा स्थगित
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की कि 2 से 17 मई तक निर्धारित यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement