1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हुए UKPSC Patwari परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

जारी हुए UKPSC Patwari परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

 Published : Feb 02, 2023 05:01 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 05:01 pm IST

UKPSC Patwari Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC ने जारी किए पटवारी/लेखपाल के एडमिट कार्ड(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
UKPSC ने जारी किए पटवारी/लेखपाल के एडमिट कार्ड(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

UKPSC Patwari Admit Card 2022: उत्तराखंड में पटवारी और लेखपाल भर्ती एग्जाम एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अहम खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर किया गया है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट ukpsc.net.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

सांकेतिक फोटो
Image Source : FILEसांकेतिक फोटो

13 डिस्ट्रिक्ट्स में होगा एग्जाम

इस भर्ती एग्जाम को राज्य के 13 जनपदों में 12 फरवरी 2023 को आयोजित कराया जाएगा। इस एग्जाम में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। वहीं, इस एग्जाम को देने के लिए कैंडिडेट्स के पास 2 घंटे का समय होगा। जो कैंडिडेट्स परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसो करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले कैंडिडट्स आधिकारिक वेबसाइच पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद UKPSC Patwari Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • फिर आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में आप अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

इस रिक्रूटमेंट के लिए  14 अक्टूबर 2022 से आवेदन शुरू हो गए थे और 4 नवंबर 2022 को समाप्त हो गए। UKPSCF इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 563 पदों पर भर्ती करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

NEET MDS के लिए एप्लीकेशन में करेक्शन आज से होगा शुरू, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार
UP Board Exam Admit Card: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम्स के एडमिट कार्ड, 16 फरवरी से है परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन