1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UKPSC RO/ARO प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

UKPSC RO/ARO प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

 Published : Jan 28, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 01:25 pm IST

यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा कल आयोजित होनी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

UKPSC RO/ARO Prelims Exam: जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 29 जनवरी 2025 को यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। बता दें कि इस परीक्षा को पहले 25 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाना था लेकिन उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के मद्देनजर एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा कल आयोजित होनी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पढ़ सकते हैं। 

जरूरी गाइडलाइंस

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय के अनुसार पहुंचना होगा। 
  • उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवार एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना न भूलें। 
  • अभ्यर्थियों को रोल नंबर उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर निर्धारित स्थान पर ही लिखना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका का उपयोग करता है, तो रोल नंबर कवर पेज के ऊपरी दाएं कोने पर लिखना होगा।
  • अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र दिए गए निर्देशों के अनुसार हल करना होगा। यदि निर्धारित संख्या से अधिक प्रश्न हल किए जाते हैं, तो केवल आरंभ से निर्धारित संख्या तक हल किए गए प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जाएगा तथा शेष को अनदेखा कर दिया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी किसी उत्तर को काटता है तो उसे इसका उल्लेख करना चाहिए तथा सूचित करना चाहिए कि उसका मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका से कोई भी पेज नहीं फाड़ना चाहिए। यदि किसी पेज पर रफ वर्क किया गया हो या कोई उत्तर गलती से लिखा गया हो, तो उसे क्रॉस कर देना चाहिए।
  • पेंसिल से लिखे उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- AICTE और शिक्षा मंत्रालय के नाम पर इंजीनियरिंग छात्रों को मिल रहे नौकरी के फेक ऑफर लेटर, जारी किया गया अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन