1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AICTE और शिक्षा मंत्रालय के नाम पर इंजीनियरिंग छात्रों को मिल रहे नौकरी के फेक ऑफर लेटर, जारी किया गया अलर्ट

AICTE और शिक्षा मंत्रालय के नाम पर इंजीनियरिंग छात्रों को मिल रहे नौकरी के फेक ऑफर लेटर, जारी किया गया अलर्ट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 28, 2025 11:57 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 12:00 pm IST

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को AICTE और शिक्षा मंत्रालय के नाम पर फेक जॉब ऑफर लेटर भेजे जा रहे हैं। अखिल भारतीय टेक्निकल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में एक अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसे जालसाजों का नेटवर्क हर जगह ही फैला हुआ है। एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नौकरी के फेक ऑफर लेटर भेजे जा रहे हैं। अखिल भारतीय टेक्निकल शिक्षा परिषद यानी AICTE ने इस मामले पर सावधान भी किया है। AICTE ने इस संबंध में एक नोटिस के जरिए अलर्ट जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के नाम पर फेक जॉब अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए जा रहे हैं। नोटिस को इच्छुक स्टूडेंट्स अखिल भारतीय टेक्निकल शिक्षा परिषद(AICTE) की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "अखिल भारतीय टेक्निकल शिक्षा परिषद (AICTE) के संज्ञान में आया है कि धोखाधड़ी की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिसमें AICTE और शिक्षा मंत्रालय (MoE) के अधिकारियों के नाम पर फर्जी नौकरी नियुक्ति पत्र और संबंधित संचार जारी किए जा रहे हैं। ये संचार आधिकारिक डोमेन जैसे नकली ईमेल पतों से भेजे जाते हैं, जिससे व्यक्तियों को यह विश्वास दिलाया जाता है कि उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) किसी भी संचार के लिए केवल अपने स्वयं के डोमेन aicte-india.org का उपयोग करता है।

साइबर सेल में रिपोर्ट करें

नोटिस मे कहा गया है कि संस्थाओं और व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना यथाशीघ्र स्थानीय साइबर अपराध प्रकोष्ठ और कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन) को दें। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस खतरे से निपटने और हमारे शैक्षणिक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपका एक्टिव एक्शन महत्वपूर्ण है।

कैसे चेक करें नोटिस 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने नोटिस एक अलग विंडो में खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार नोटिस को पढ़ें। 

नोटिस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन