1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. उत्तर प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2021 05:31 pm IST,  Updated : May 29, 2021 10:39 pm IST

उत्तर प्रदेश में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं? सरकार ने लिया बड़ा फैसला- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं? सरकार ने लिया बड़ा फैसला Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं के बच्चों को भी प्रमोट किया जाएगा, इन कक्षाओं की भी परीक्षाएं आयोजित नहीं का जाएंगी।

राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल बोर्ड (UP 10th Board Eaxm) की परीक्षा निरस्त की गई है। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों को बैठना था।

12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर भी आ सकता है फैसला

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा जुलाई में कराई जा सकती है। इससे पहले शर्मा ने हाल में कहा था कि वह राज्य के सीएम के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा के मामले पर चर्चा करेंगे और महीने के अंत तक एक निर्णय की घोषणा होने की संभावना है।

उन्होंने कहा था, "राजनाथ सिंह के साथ बैठक में, 90 प्रतिशत राज्यों ने बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की मांग की क्योंकि कक्षा 12 के परिणाम एक छात्र की आगे की शिक्षा में गिने जाते हैं। केंद्र के साथ हमारी स्थिति पर चर्चा की।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन