1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP BEd एंट्रेंस एग्जाम डेट स्थगित, आवेदन करने की डेट भी बढ़ी आगे

UP BEd एंट्रेंस एग्जाम डेट स्थगित, आवेदन करने की डेट भी बढ़ी आगे

 Published : Apr 13, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 11:16 am IST

UP BEd Enterance Exam 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा तिथि स्थगित कर दी है। अब परीक्षा 24 अप्रैल 2023 के स्थान पर 15 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UP BEd Enterance Exam 2023: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा तिथि स्थगित कर दी है। अब परीक्षा 24 अप्रैल 2023 के स्थान पर 15 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। साथ ही रजिस्ट्रेशन करने की डेट भी बिना विलंब शुल्क के 15 मई 2023 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 16 मई से 20 मई 2023 तक है। एडमिट कार्ड 8 जून 2023 को उपलब्ध होगा। इससे पहले एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2023 को जारी होने वाला था। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए आसावन से स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन 

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, खाते में प्रवेश करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, कैटेगरी को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। ज्यादा डिटेल्ड जानाकरी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन