1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP Board: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की कल से शुरू हो रहीं प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम, देखें पूरा टाइमटेबल

UP Board: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की कल से शुरू हो रहीं प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम, देखें पूरा टाइमटेबल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 12:14 pm IST

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्री प्रैक्टिकल एग्जाम कल से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए हाल ही में बोर्ड के सचिव ने निर्देश जारी किए थे।

UP Board- India TV Hindi
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के कल से शुरू हो रहे प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम Image Source : FILE

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं निकट आ रहीं हैं। ऐसे में बोर्ड के टाइमटेबल के मुताबिक, कल यानी 5 जनवरी को प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू हो रहे हैं, जो 12 जनवरी तक होने हैं। ये प्रैक्टिकल स्कूल लेवल पर होंगे। प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के संबंध में बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने नवंबर में ही दिशानिर्देश जारी किए थे। साथ ही स्कूल लेवल पर आयोजित होने वाली क्लास 9 व 11 की सालाना परीक्षाएं और कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी तक कराई जाएंगी। हाईस्कूल की प्रैक्टिकल एग्जाम (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक शिक्षा, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के नंबर स्कूलों के प्रिंसिपल बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके लिए पोर्टल 10 जनवरी से खुलेगा। 

इस दिन से इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के  प्रैक्टिकल एग्जाम 25 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में 9 फरवरी तक चलेंगे। पहले फेज में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडलों में 25 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। दूसरे फेज में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व गोरखपुर मंडल की प्रैक्टिकल एग्जाम 2 से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जानकारी दे दें कि साल 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 25,60,882 (14,12,806 छात्र व 11,48,076 छात्रा) उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं।

यूपी बोर्ड 2024 10वीं का टाइम टेबल

- 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी

- 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक मैथेमेटिक्स
- 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत
- 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे साइंस, दोपहर 2 से 5.15 तक एग्रीकल्चर 
- 01 मार्च सुबह 08.30-11.45 बजे तक ह्यूमन साइंस, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी
- 04 मार्च सुबह 08.30-11.45 बजे तक इंग्लिश। 
- 05 मार्च सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर। 
- 06 मार्च सुबह 08.30-11.45 बजे तक आर्ट।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी
- 07 मार्च सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।

यूपी बोर्ड 2024 इंटरमीडिएट का टाइम टेबल

22 फरवरी दोपहर 02 से 5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
23 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे - सिविक
27 फरवरी दोपहर 02 से 5.15 बजे तक बिजनेस स्टडीज (कॉमर्स वालों के लिए)
28 फरवरी दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र
29 फरवरी सुबह - 08.30-11.45 बजे - अकाउंटेंसी (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, मैथेमेटिक्स
1 मार्च 2024 दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- ह्यूमन साइंस
2 मार्च - दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- अंग्रेजी
4 मार्च - सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, एग्रीकल्चर बॉटनी। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, साइकोलॉजी, शिक्षाशास्त्र, लॉजिक।  
5 मार्च - दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- जियोग्राफी
6 मार्च - दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- इतिहास। 
7 मार्च - दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, सोशोलॉजी
9 मार्च - दोपहर 02 से 5.15 बजे तक- संस्कृत, एग्रीकल्चर मैथ, इलेमेनिट्री स्टैटिक्स, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री

ये भी पढ़ें:

RPF Constable and SI Recruitment 2024: रेलवे पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली नौकरियों की भरमार, यहां देखें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन