1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी नीट पीजी के तीसरे दौर के काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कब आएंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

यूपी नीट पीजी के तीसरे दौर के काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कब आएंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

 Published : Jan 07, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 05:46 pm IST

यूपी नीट पीजी के तीसरे दौर के काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP NEET PG 2024 Counselling- India TV Hindi
UP NEET PG 2024 Counselling Image Source : FILE

UP NEET PG 2024 Counselling: उत्तर प्रदेश की डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सों के लिए के लिए नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट पीजी) 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Related Stories

कब आएंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 7 जनवरी, 2025 को 11.59 बजे तक अपने फीस का भुगतान कर सकते हैं। यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के साथ-साथ चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 10 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलाटमेंट रिजल्ट 13 जनवरी को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद छात्रों को अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 15 से 18 जनवरी तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

चॉइस-फिलिंग विंडो बंद होने के बाद, समिति के अधिकारी डेटा की समीक्षा करेंगे और भरे गए विकल्पों, सीट की उपलब्धता और रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेंगे।

कौन है इसके लिए पात्र?

उत्तर प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS पूरा करने वाला उम्मीदवार। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और उत्तर प्रदेश के बाहर के संस्थान (15% AIQ सीट) से MBBS की डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार भी UP NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने उत्तर प्रदेश से MBBS/BDS पास किया है, वे सरकारी/राज्य/निजी/डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र हैं। वे उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं और जिन्होंने उत्तर प्रदेश के बाहर से MBBS की डिग्री पूरी की है, वे केवल निजी विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 15 अगस्त, 2024 तक अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। उम्मीदवार ने NEET PG 2024 उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

NEET PG 2024 counselling: ऐसे करें रजिस्टर

पहले ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके MCC वेबसाइट पर लॉग इन करें।

फिर आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
अब पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनें
याद रहे कि एक बार सहेजे जाने के बाद, आवेदन पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

इसके आगे क्या?

UP NEET PG काउंसलिंग सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध 50 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों और निजी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे जिसमें एक मॉप-अप राउंड भी शामिल है। तीसरे राउंड के पूरा होने के बाद खाली बची सीटों को UP NEET PG 2024 काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में भरा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन