1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर यूपीपीएससी ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया इन 3 परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर यूपीपीएससी ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया इन 3 परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल

 Published : Aug 13, 2024 12:22 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 12:22 pm IST

यूपीपीएससी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। यूपीपीएससी अपने एग्जाम कैलेंडर में बड़ा बदलाव कर दिया है।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतिकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीपीएससी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अपने एग्जाम कैलेंडर में बड़ा उलटफेर किया है। इससे प्रदेश में होने वाली कई भर्ती की परीक्षा डेट बदल गई है। जो उम्मीदवार यूपी की सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं, वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर इन परीक्षाओं का नया एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

बदल दिया भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल

जानकारी दे दें कि यूपीपीएससी ने प्रदेश की 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की री-एग्जाम के चलते यह बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दोबारा आयोजित की जा रही है। इससे पहले यह परीक्षा 18, 19 फरवरी 2024 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया था।

किस तारीख में होगी कौन-सी परीक्षा?

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षाओं की नई संशोधित तारीख जारी की है। जो यूपी के उम्मीदवारों के लिए जरूरी हैं, जो उम्मीदवार यूपीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं वे यहां शेड्यूल चेक कर लें। इससे परीक्षा वाले दिन कोई परेशानी नहीं आएगी। 

1- यूपीपीएससी ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी 2023 (Homeopathic Medical Officer) और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा टाल दी है। अब होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 15 सितंबर को 2 पालियों में होगी, वहीं, होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह दोनों परीक्षाएं 25 अगस्त 2024 को होने वाली थीं।

2- इसके अलावा सहायक नगर नियोजन 2023 मुख्य परीक्षा 25 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 15 सितंबर 2024 को प्रस्तावित थी. लेकिन 15 सितंबर को होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग भर्ती परीक्षा के चलते इसे टाल दिया गया है। इससे जुड़ीअधिक जानकारी uppsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

3- वहीं, चिकित्सा अधिकारी यूनानी 2023 स्क्रीनिंग परीक्षा निर्धारित डेट यानी 6 अक्टूबर 2024 को ही होगी। सिर्फ इसी परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी दे दें कि आयोग ने 3 जून को जारी कैलेंडर में इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख तय की थी, लेकिन यूपी पुलिस भर्ती के रीएग्जाम की कारण से कई परीक्षाओं का रीशेड्यूल करना पड़ रहा।

ये भी पढ़ें:

यूजीसी नेट की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कैसे करना है चेक

हे राम कैसे होगी पढ़ाई! गुजरात में 19 शिक्षक कई महीनों से नहीं आ रहे स्कूल; कुछ तो चले गए विदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन