1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. टल गई UPSC 2024 के इंटरव्यू की डेट, अब कब होगा यहां जानें

टल गई UPSC 2024 के इंटरव्यू की डेट, अब कब होगा यहां जानें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 10, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 07:17 pm IST

दिल्ली चुनाव के कारण यूपीएससी सिविल सेवा 2024 के इंटरव्यू की डेट टल गई है। जिन उम्मीदवारों को 5 फरवरी को उपस्थित होना था, उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण साक्षात्कार के लिए नई तिथि पर उपस्थित होना होगा।

UPSC- India TV Hindi
UPSC 2024 के इंटरव्यू की डेट टल गई है Image Source : INDIA TV

UPSC 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण सिविल सेवा 2024 के लिए इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण स्थगित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

अब इस डेट को होगा इंटरव्यू

यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2024 अब 8 फरवरी को निर्धारित है। इससे पहले, साक्षात्कार 5 फरवरी, 2025 को आयोजित किए जाने थे। आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि, ''05.02.2025 को दिल्ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना के कारण, 05.02.2025 को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का इंटरव्यू अब शनिवार, 08 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।'' 

इंटरव्यू के लिए जारी नए डेट की नोटिस यहां देखें

दो सत्रों में आयोजित करवाया जाएगा इंटरव्यू

आयोग ने 7 जनवरी को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का इंटरव्यू सेशन स्टार्ट किया था। जो 17 अप्रैल, 2025 तक चलेगा। कुल 2,845 उम्मीदवार इस इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे। इंटरव्यू को दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। पहली पाली का रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दूसरी पाली की रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे से है। साथ ही, जो उम्मीदवार UPSC CSE 2024 इंटरव्यू में उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए ट्रैवल अलाउंस दिया जाएगा। जो केवल द्वितीय स्लीपर श्रेणी के ट्रेन किराए तक ही सीमित होगी।

UPSC 2024 इंटरव्यू के नए डेट की नोटिस कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • UPSC सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट 2024 के लिंक पर जाएं
  • यह आपको एक पीडीएफ पर पुनर्निर्देशित करेगा जहां उम्मीदवार अपना एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं
  • भविष्य के लिए UPSC सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें:

JEE: सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के हक में सुनाया फैसला, कहा- 'जिसने नवंबर में कॉलेज छोड़ा, वो एडवांस परीक्षा में बैठेंगे'

BPSC 70वीं CCE परीक्षा के आंसर-की में 3 सवाल खारिज, जानें कैसे मिलेंगे इनके नंबर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन