1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC NDA का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

UPSC NDA का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 05:18 pm IST

UPSC NDA का एडमिट कार्ड जारी हो गया है, जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2024 admit card- India TV Hindi
UPSC NDA 2024 admit card Image Source : FILE

UPSC NDA के एडमिड कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 12 अप्रैल, 2024 को यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकाडमी और नेवल एकाडमी एग्जामिनेशन (I) 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

जानकारी दे दें कि यूपीएससी एनडीए परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध रहेगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवंटित स्थल पर अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना होगा। जो उम्मीदवार आवंटित स्थल पर जांच के लिए अपना ई-एडमिट कार्ड नहीं लाएगा, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेशन में फोटो पहचान पत्र, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में जिक्र है, साथ ले जाना आवश्यक है।

Direct link to download UPSC NDA Admit Card 2024

UPSC NDA Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल डालना होगा।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अन्य जरूरी जानकारी

एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले (प्रत्येक सत्र में) उम्मीदवारों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। एंट्री बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

UPSC CDS 2024 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन