1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE के बाद यूपी बोर्ड ने भी लिया बड़ा फैसला, 8 मई तक टाली बोर्ड परीक्षा

CBSE के बाद यूपी बोर्ड ने भी लिया बड़ा फैसला, 8 मई तक टाली बोर्ड परीक्षा

 Edited By: Ruchi Kumar
 Published : Apr 14, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 04:35 pm IST

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल 8 मई तक टालने का फैसला किया गया है।

CBSE के बाद यूपी बोर्ड ने...- India TV Hindi
CBSE के बाद यूपी बोर्ड ने भी लिया बड़ा फैसला, 8 मई तक टाली बोर्ड परीक्षा Image Source : FILE

लखनऊ। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल 8 मई तक टालने का फैसला किया गया है।

पहले बोल्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू करने का फैसला किया गया था लेकिन अब 8 मई तक टाल दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत इस साल 56 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे जिनमें 29.94 लाख छात्र 10वीं के हैं और 26.09 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। 

वहीं आज सरकार ने कोवि़ड हालात के चलते छात्रों की सुरक्षा देखते हुए CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के कैंसिल कर दिया है और 12वीं बोर्ड परीक्षा को पोस्टपोन करने का आदेश दिया है।CBSE की 12वीं  बोर्ड परीक्षा को  30 मई तक के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया गया है और बोर्ड 1 जून तक 12वीं परीक्षा को लेकर नया शेड्यूल जारी कर सकता है। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, " जो छात्र  इस आधार पर मिले स्कोर से संतुष्ट नहीं होगा, उन्हें परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति सही होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UP