1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी

पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी

 Written By: Bhasha
 Published : May 15, 2021 06:39 pm IST,  Updated : May 15, 2021 06:39 pm IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के जोर पकड़ने के चलते जून में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को शनिवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया।

पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के जोर पकड़ने के चलते जून में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को शनिवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने राज्य में संक्रमण की रोकथाम के लिये रविवार से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। 

मुख्य सचिव अलपन बंधोपाध्याय ने कहा कि राज्य की बोर्ड की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''जून में कोई माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।'' 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिये प्रबंध करना मुश्किल है। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जून जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून से शुरू होनी थीं। 

बंदोपाध्याय ने कहा कि शिक्षा विभाग दोनों परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम तैयार करने के लिये राज्य के बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठकें करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन