Thursday, January 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कब जारी होंगे CBSE Board परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड, 15 फरवरी से शुरु होने हैं एग्जाम

कब जारी होंगे CBSE Board परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड, 15 फरवरी से शुरु होने हैं एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के शुरू होने में अब 20 दिन भी नहीं रह गए हैं। ऐसे में इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारियों में लीन हैं और अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jan 29, 2025 01:51 pm IST, Updated : Jan 29, 2025 01:54 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

CBSE Board exam 2025: जो स्टूडेंट्स इस वर्ष की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025(कक्षा10वीं और कक्षा 12वीं) में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के शुरू होने में अब कुछ दिनों का अंतराल ही रह गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी तैयरियों में मग्न हैं। साथ ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपने एडमिट कार्ड का भी इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड की तरफ से सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है कि एडमिट कार्ड को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

एक बार जारी होने के बाद प्राइवेट स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, रेगुलर स्टूडेंट्स अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड ले सकेंगे। 

CBSE Board exam 2025: कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से प्राइवेट स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट भी ले लें।

सीबीएसई बोर्ड 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शेड्यूल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को वेरिफाई करें और किसी भी विसंगति की तुरंत बोर्ड को रिपोर्ट करें।

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना में अग्निवीर का क्या होता है सैलरी स्ट्रक्चर? 4 साल तक हर वर्ष बढ़ता है वेतन

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement