1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IDBI ESO भर्ती की परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी? एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

IDBI ESO भर्ती की परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी? एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

 Published : Nov 27, 2024 07:01 am IST,  Updated : Nov 27, 2024 07:01 am IST

IDBI ESO भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदावरों के लिए एक खबर है। इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

IDBI ESO भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
IDBI ESO भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

अगर आपने भी IDBI ESO भर्ती के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। IDBI बैंक में निकली एग्जेक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन(ESO) भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • अब पेज पर मौजूद आईडीबीआई ईएसओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • उम्मीदवार अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक 

क्या है एग्जाम पैटर्न? 

परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। इसमें लॉजिकल रीजनिंग, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर उपरोक्त सभी अंग्रेजी और हिंदी, दोनों में होंगी।

क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की निगेटिव मार्किंग होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन