1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. XAT 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

XAT 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 Published : Oct 23, 2023 08:42 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 08:42 pm IST

XAT 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, XAT 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2023 को समाप्त कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

XAT 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, XAT 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2023 को समाप्त कर देगा। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए पंजीकरण शुल्क ₹2100/- है। एक्सएलआरआई कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को 200/- प्रत्येक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जीमैट के माध्यम से जीएमपी के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा और जीमैट के माध्यम से एक या अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले एनआरआई/विदेशी उम्मीदवारों को 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड (RuPay / वीजा / मास्टर कार्ड / मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण करें।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश 
Sarkari Naukri: फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2500 से ज्यादा है वैकेसी; जानें सेलेक्सन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन