1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2500 से ज्यादा है वैकेसी; जानें सेलेक्सन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2500 से ज्यादा है वैकेसी; जानें सेलेक्सन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Oct 23, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 06:25 pm IST

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की खोज में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फॉरेस्ट गॉर्ड, फॉरेस्टर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

OSSSC ने 2500 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती - India TV Hindi
OSSSC ने 2500 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती Image Source : FILE

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो आपके लिए ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फॉरेस्ट गॉर्ड, फॉरेस्टर और लाइव स्टॉक इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में दिए गए विवरण के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 2712 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 

कब से शुरू हो रहे आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को 26 अक्टूबर 2023 को शुरू किया जाएगा। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 नवंबर 2023 है। 

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2712 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। 

  • पशुधन निरीक्षक: 719 पद
  • फॉरेस्टर: 316 पद
  • फॉरेस्ट गार्ड: 1677 पद

कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को पदानुसार 19900 रुपये से लेकर 25500 रुपये तक सैलली मिलेगी। 

सेलेक्शन प्रोसेस 
संयुक्त भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा फरवरी 2024 में सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन शु्ल्क 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश 
CSIR IIP Recruitment: टेक्निशियन समेत इन पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन