1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GATE 2026 के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जान लें कौन कर सकेगा अप्लाई

GATE 2026 के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जान लें कौन कर सकेगा अप्लाई

 Published : Aug 24, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 04:10 pm IST

कल यानी 25 अगस्त 2025 से GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होनी है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

GATE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी कल यानी 25 अगस्त 2025 को GATE 2026 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। एक बार शुरू होने पर, जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है और विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध GATE 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

GATE 2026: क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • वे उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/वास्तुकला/विज्ञान/वाणिज्य/कला/मानविकी में डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे सभी GATE 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी परीक्षाएं MoE/AICTE/UGC/UPSC द्वारा BE/BTech/BArch/BPlanning आदि के समकक्ष अनुमोदित हों।
  • वे उम्मीदवार जिन्होंने विदेश में ये योग्यता डिग्री प्रोग्राम प्राप्त किए हैं/कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।