1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. छात्रों की बल्ले-बल्ले! ग्रेजुएट्स को 2 साल तक मिलेंगे 3000 रुपये, डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये

छात्रों की बल्ले-बल्ले! ग्रेजुएट्स को 2 साल तक मिलेंगे 3000 रुपये, डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये

 Reported By: T. Raghavan, Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 02, 2023 05:03 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 05:03 pm IST

कर्नाटक के मुख्मंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरामैया ने कहा कि 2022 -23 तक जिन्होंने भी ग्रेजुएशन और उससे ज्यादा पढ़ाई की है सभी को 'युवा निधि' का लाभ मिलेगा।

कर्नाटक के सीएम सिद्धरामैया- India TV Hindi
कर्नाटक के सीएम सिद्धरामैया Image Source : PTI/FILE

कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले की गई 'युवा निधि' वाली गारंटी को लेकर कैबिनेट ने आज जो फैसला किया है, उसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने जनता के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि 2022 -23 तक जिन्होंने भी ग्रेजुएशन और उससे ज्यादा पढ़ाई की है सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है उनको 2 साल तक 3000 तक दिए जाएंगे और जिन लोगों को नौकरी मिलेगी उन लोगों को नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपए दिए जाएंगे। 

'पहले छह महीने का समय दिया जाएगा'

कर्नाटक के मुख्मंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरामैया ने कहा कि इस साल जिन लोगों ने ग्रेजुएशन पूरा किया है उन लोगों को पहले छह महीने नौकरी ढूंढने का समय दिया जाएगा। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि अगर उन्हें सरकारी या निजी नौकरी नही मिली तो उन्हें सरकार के पोर्टल पर खुद को बेरोजगार बताकर रजिस्टर करना होगा। 

इतनी आयु के छात्रों को मिलेगा लाभ 
सीएम सिद्धरामैया ने बताया कि इसके बाद इसके बाद उस व्यक्ति को रोजगार मिलने तक या 2 साल तक जो भी अवधि पहले आएगी तब तक ग्रेजुएट्स को 3 हजार दिए जाएंगे और वहीं डिप्लोमा धारक लोगों को  1500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए इसके लिए आयु सीमा 18 से 26 साल तक तय की गई है। 

ये भी पढ़ें- ऐसा देश जहां एक भी नदी नहीं है, फिर कैसे पूरी होती है वहां पानी की जरूरत
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।