1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई; ये रहा डायरेक्ट लिंक

GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Dec 21, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 05:58 pm IST

GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बहुत जल्द GUJCET 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org और gujcet.gseb.org पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पु्ष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

Direct link

क्या है आवेदन शुल्क?

GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके SBIePay सिस्टम के जरिए ऑनलाइन फीस दे सकते हैं। इसके अलावा, फीस देश भर में किसी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ब्रांच में SBIePay के "SBI ब्रांच पेमेंट" ऑप्शन का इस्तेमाल करके ऑफलाइन भी दी जा सकती है।

आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है? 

GUJCET 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2025 है। ऐसे में इसके लिए अप्लाई इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

क्यों होता है आयोजन?

बता दें कि GUJCET, राज्य में इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी एंट्रेंस एग्जाम है। GUJCET उन HSC साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जाता है जो ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप AB से संबंधित हैं, और जो गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग या डिप्लोमा/डिग्री फार्मेसी कोर्स करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-  

CSEET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।