1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSEET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CSEET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Dec 21, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 04:58 pm IST

CSEET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

ICSE CSEET जून 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया यानी ICSI ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार ICSI CSEET जून 2026 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

ICSI CSEET जून 2026 के लिए रजिस्टर कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

ICSI CSEET जून 2026 के लिए रजिस्टर: डायरेक्ट लिंक

क्या है आखिरी तारीख?

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, CSEET जून 2026 के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। उम्मीदवार 1 मार्च से 7 अप्रैल तक बिना लेट फीस के CSEET जून 2026 एनरोलमेंट फॉर्म जमा कर सकेंगे। लेट फीस के साथ एनरोलमेंट 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक स्वीकार किया जाएगा। ICSI ने CSEET जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 7,500 रुपये और परीक्षा फीस 1,500 रुपये तय की है।

कब होगी परीक्षा? 

बता दें कि CSEET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 1 जून से 4 जून तक किया जाएगा। CSEET स्कोर की वैलिडिटी तीन साल होगी, और उम्मीदवारों को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम पूरा करना होगा।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।