हरियाणा बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर मौजूद है। बता दें कि छात्र (रेगुलर) अपने एडमिट कार्ड को खुद से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। रेगुलर स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा। वहीं, प्राइवेट छात्र-छात्राएं अपने से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि हरियाणा बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से शुरू होगा जो 20 मार्च तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा।
हरियाण बोर्ड परीक्षा: कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा और फिर उसे सबमिट करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
हरियाण बोर्ड परीक्षा: एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक
जरूरी दिशा-निर्देश
- एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट ए4 साईज पेपर पर लिया जाना आवश्यक है।
- एडमिट कार्ड केवल पात्र परीक्षार्थियों को ही जारी किए जाऐं।
- परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने से पूर्व, आवेदन करते समय स्कैन किया गया फोटो चिपकाकर फोटो तथा प्रवेश-पत्र आप द्वारा सत्यापित किया जाना है।
- दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की अनुमति बोर्ड कार्यालय/विद्यालय / परीक्षा केन्द्र में दस्तावेज जैसेः मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया मैडिकल प्रमाण-पत्र, लेखक की सत्यापित दो फोटो, लेखक हेतु प्रार्थना-पत्र आदि, जमा करवाने उपरांत ली जानी अनिवार्य है। लेखक से सम्बन्धित सभी दस्तावेज ईमेल/दस्ती बोर्ड कार्यालय का भेजे जाने हैं।
- परीक्षार्थी परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड को लेमिनेशन न करवाएं, क्योंकि प्रवेश पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है।
- परीक्षार्थी स्कूल यूनिफॉर्म में विद्यालय आईडी कार्ड / आधार कार्ड इत्यादि परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर आएं।
- कैंडिडेट्स परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे:- स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि लेकर बिलकुल भी न जाएं क्योंकि इनका उपयोग वर्जित है।
- परीक्षार्थी पर्यवेक्षक द्वारा दी गई उत्तरपुस्तिका के पृष्ठों की संख्या जांच लें। यदि किसी उत्तरपुस्तिका का कोई पृष्ठ / पेज फटा हुआ या गायब मिलता है तो पर्यवेक्षक को अवगत करवाते हुए दूसरी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर लें, अन्यथा परीक्षार्थी का यू.म.सी. माना जाएगा।