1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Haryana NEET UG Counselling: शुरू हो गए काउंसलिंग के लिए आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Haryana NEET UG Counselling: शुरू हो गए काउंसलिंग के लिए आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 26, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 10:30 pm IST

Haryana NEET UG Counselling: हरियाणा नीट यूजी कांउसलिंग के लिए चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, हरियाणा की तरफ से आज यानी 26 जुलाई 2023 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Haryana NEET UG Counselling: हरियाणा नीट यूजी कांउसलिंग के लिए चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, हरियाणा की तरफ से आज यानी 26 जुलाई 2023 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीएमईआर हरियाणा की आधिकारिक साइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2023 तक है। सीटों का अनंतिम आवंटन 30 जुलाई, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। अनंतिम आवंटन सूची पर यदि कोई शिकायत है तो उसे 31 जुलाई, 2023 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रवेश वेब पोर्टल के माध्यम से ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा 31 जुलाई से 4 अगस्त 2023 तक की जा सकती है।

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं और अपेक्षित अनंतिम ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान किया गया है, उनका दस्तावेज़ वेरिफिकेशन 5 अगस्त से 7 अगस्त, 2023 तक होगा। 

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स डीएमईआर हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला को जानते हैं आप?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।