1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं के मूल प्रमाण पत्र जल्दी चाहिए, तो छात्रों को करना होगा ये काम

हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं के मूल प्रमाण पत्र जल्दी चाहिए, तो छात्रों को करना होगा ये काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 06:34 pm IST

हिमाचल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल हिमाचल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सचिव अक्षय सूद ने 10वीं और 12वीं छात्रों के मूल प्रमाण पत्र के बारे में अहम जानकारी साझा की है

himachal board 10th and 12th basic certificates are needed...- India TV Hindi
himachal board 10th and 12th basic certificates are needed soon, students will have to do this work Image Source : GOOGLE

हिमाचल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल हिमाचल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सचिव अक्षय सूद ने 10वीं और 12वीं छात्रों के मूल प्रमाण पत्र के बारे में अहम जानकारी साझा की है उन्होनें कहा कि मार्च 2020 में संचालित नियमित 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के मूल प्रमाण पत्र सभी स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर पहुंचा दिए जाएंगे। अगर किसी छात्र को मूल प्रमाण पत्र शीघ्र बहुत जरूरी चाहिए  तो वह छात्र संबधित स्कूल के प्रधानाचार्य मुख्याध्यापक से प्राधिकार पत्र तथा अपना पहचान पत्र दिखाकर बोर्ड ऑफिस में व्यक्तिगत तौर पर ले सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।