1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 paper 2 की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति के लिए कितना शुल्क देना होगा? जानें

JEE Main 2025 paper 2 की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति के लिए कितना शुल्क देना होगा? जानें

 Published : Feb 16, 2025 01:27 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 01:27 pm IST

जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की प्रोविजनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इसके लिए आपत्ति उठाने के लिए कितना शुल्क देना होग।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Main 2025 paper 2 answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर,-की को चेक कर सकते हैं। 

आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार इस आंसर-की से सेटिसफाई नहीं हैं वे सभी इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।

कितनी देना होगा शुल्क?

आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति आपत्ति देकर प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 16 फरवरी को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों से फीडबैक भी मांगा है।

आंसर-की को कैसे करें चेक?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की परीक्षा को 30 जनवरी को आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- UP B.Ed JEE 2025 के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता? जानें यहां कंप्लीट डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।