हरियाणा लोक सेवा आयोगा यानी HSSC की तरफ से हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। जानकारी दे दें कि आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2025, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आपत्ति दर्ज करा दें। अब सवाल आता है कि आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को कितना शुल्क देना होगा? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जवाब से अवगत होते हैं।
शुल्क
हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रत्येक आपत्ति 250 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियां, सेट, चयनित सेट की प्रश्न संख्या और उत्तर के स्रोत सहित, जिसके आधार पर आपत्ति दर्ज की गई है, स्पष्ट रूप से बताएं। अन्यथा, आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा तथा तदनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
कैसे करें ऑब्जेक्शन
- आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता आईडी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद लिंक पर जाएं - आपत्तियां -> आवश्यक शुल्क का भुगतान करें -> आपत्ति दर्ज करें।
- ऐसा करने के बाद, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को दो पालियों में किया गया था। नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।