अगर आप भी भारतीय सेना में एक अग्निवीर बनने की इच्छा रखते हैं ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इंडियन आर्मी में पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। भारतीय सेना में एक अग्निवीर को शुरुआत में 30000 रुपये प्रति सैलरी मिलती है, इस बात से अधिकतर भिज्ञ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सेना में एक अग्निवीर को पहले साल के बाद दूसरे वर्ष और तीसरे वर्ष हर कितनी सैलरी मिलती है। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
अग्नवीर सैलरी विवरण
निम्नवत प्वाइंट्स के जरिए ये समझा जा सकता है कि भारतीय सेना में एक अग्नवीर को पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में कितनी सैलरी मिलती है।
- पहले वर्ष में अग्निवीर को 30000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें 21000 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
- दूसरे वर्ष में अग्निवीर को 33000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें 23100 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
- तीसरे वर्ष में अग्निवीर को 36500 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें कैंडिडेट्स को 25550 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
- चौथे वर्ष में अग्निवीर को 40000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें कैंडिडेट्स को 28000 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
क्या होती है आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कब खत्म हुई आवेदन प्रक्रिया
इंडियन आर्मी में निकली भर्ती के लिए आवेदन बीते 10 अप्रैल को खत्म हो गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।