1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडियन एयरफोर्स में एक अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? जानें

इंडियन एयरफोर्स में एक अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? जानें

 Published : Aug 04, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 03:07 pm IST

इंडियन एयरफोर्स में एक अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : OFFICIAL WEBSITE- AGNIPATHVAYU.CDAC.IN

अगर आप भी इंडियन एयरफोर्स में एक अग्निवीरवायु बनने का चाह रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अग्निवीरवायु भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 4 अगस्त को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं पाया है वे सभी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अग्निवीरवायु को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इस जानकारी से भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं। 

सैलरी स्ट्रक्चर

  • इंडियन एयरफोर्स में एक अग्निवीरवायु को शुरुआत में पहले साल 30 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें से 21,000 रुपये इन हैंड मिलते हैं। 
  • दूसरे साल अग्निवीरवायु को 33000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 23,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • तीसरे वर्ष अग्निवीरवायु को 36,500 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 25,550 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • चौथे वर्ष अग्निवीरवायु को 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 28,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।

कब होगी परीक्षा?

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु चयन परीक्षा 25 सितंबर से आयोजित की जाएगी। 

एग्जाम पैटर्न 

  • ऑनलाइन भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को छोड़कर सभी प्रश्न द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। 
  • विज्ञान विषयों के लिए, परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार भौतिकी, गणित और अंग्रेजी शामिल होंगे। अन्य विषयों के लिए, कुल परीक्षा अवधि 45 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी और तर्क एवं सामान्य जागरूकता (आरएजीए) शामिल होंगे।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।