1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL 2024 भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें प्रोसेस और सैलरी डिटेल

SSC CGL 2024 भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें प्रोसेस और सैलरी डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jul 15, 2024 09:37 am IST,  Updated : Jul 15, 2024 09:38 am IST

जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के मन में सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर प्रश्न उठते ही होंगे। तो चलिए इन सभी प्रश्नों के जवाब को इस खबर के जरिए जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

SSC CGL 2024: अगर आप भी एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए  इच्छुक हैं या आवदेन कर चुके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नौकरी चाहे कोई भी हो, लेकिन सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर कैंडिडेट्स के मन में हमेशा सवालों का जखीरा होता ही है। ऐसे में SSC CGL भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के मन में भी इसके सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी डिटेल को लेकर प्रश्न आते ही होंगे, जो कि बिलकुल लाजमी है। तो आज हम इस खबर के जरिए इन सभी सवालों के जवाब को जानेंगे। तो आइए बिना देरी किए इन सभी प्रश्नों के उत्तर को जानते हैं। 

कैसे होगा सिलेक्शन? 

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। इन परीक्षा को जो लोग पास करेंगे वे सभी अगले फेज यानी दस्तावेज़ सत्यापन(डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के राउंड में भाग लेंगे। 
  • जानकारी के अनुसार, अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक अनारक्षित के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत हैं। त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत (न्यूनतम योग्यता मानक) अनारक्षित के लिए 20 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत है। 

सैलरी डिटेल 

इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती होनी है। तो ऐसे में सैलरी स्केल भी सभी का अलग-अलग होगा। आप नीचे पे स्केल लेवल को देख सकते हैं। 

  • पे लेवल 4: 25500-81100 रुपये
  • पे लेवल 5: 29200-92300 रुपये
  • पे लेवल 6: 35400-112400 रुपये 
  • पे लेवल 7: 44900-142400 रुपये

क्या है एलिजिबिलिटी 

  • पद के आधार पर उम्मीदवार की आयु 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त, 2024 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • इसी तरह, शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। 
  • उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां होती है? 

इस राज्य के इन 6 जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज; भारी वर्षा की संभावना को लेकर तीन जनपदों में रेड अलर्ट
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।