1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Canara Bank में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? क्या है प्रोसेस; जानें पूरी डिटेल

Canara Bank में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? क्या है प्रोसेस; जानें पूरी डिटेल

 Published : Sep 22, 2024 11:09 am IST,  Updated : Sep 22, 2024 11:09 am IST

Canara Bank Recruitment: केनरा बैंक में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इस भर्ती में कैसे सिलेक्शन होगा? आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे।

Canara Bank में निकली अपरेंटिस भर्ती- India TV Hindi
Canara Bank में निकली अपरेंटिस भर्ती Image Source : FILE

Canara Bank Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। केनरा बैंक में अपरेंटिस पद पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पदों पर चयन कैसे होगा, क्या है चयन प्रक्रिया? आज हम इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होंगे। 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सबमिट किए गए डॉक्यूमेंट के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयरा की जाएगी। लेकिन इसके बाद उम्मीदवारों को लैंग्वेज परीक्षा देनी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी होगी। 

आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क देना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडट्स केनरा बैंक में निकली अपरेंटिस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पेज पर उपलब्ध अपरेंटिस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पंजीकरण लिंक उपलब्ध होगा।
  • फिर लिंक पर क्लिक करें और नामांकन आईडी जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • फिर आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2025 में बड़ा बदलाव, एक केंद्र पर दो हजार स्टूडेंट्स दे सकेंगे परीक्षा

RRB NTPC भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें यहां पूरी डिटेल
भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिंदी, देखें लिस्ट 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।