1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Coal India में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें क्या है प्रोसेस

Coal India में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें क्या है प्रोसेस

 Published : Oct 30, 2024 04:49 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 04:49 pm IST

कोल इंडिया लिमिटेड में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इस खबर के जरिए हम कोल इंडिया में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए ही है। कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। बता दें कि मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती GATE 2024 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 640 पदों को भरा जाएगा।

खनन: 263 पद

सिविल: 91 पद
इलेक्ट्रिकल: 102 पद
मैकेनिकल: 104 पद
सिस्टम: 41 पद
ईएंडटी: 39 पद

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

योग्य उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE -2024) में उत्तीर्ण होना चाहिए। GATE-2024 स्कोर/अंक और आवश्यकता के आधार पर, उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्यता के क्रम में 1:3 के अनुपात में अनुशासन-वार और श्रेणी-वार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। GATE 2024 स्कोर/अंक के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

जरूरी तारीखें 

आवेदन की शुरू होने की तिथि: 29 अक्टूबर, 2024

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 28 नवंबर, 2024

क्या है अप्लाई करने की शैक्षिक योग्यता? 

खनन: न्यूनतम 60% अंकों के साथ खनन इंजीनियरिंग में डिग्री
सिविल: न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिग्री
इलेक्ट्रिकल: न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिग्री
मैकेनिकल: न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिग्री
सिस्टम: कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) में मान्यता प्राप्त प्रथम श्रेणी की डिग्री या एमसीए के साथ कोई भी प्रथम श्रेणी की डिग्री
ईएंडटी: न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)।

ये भी पढ़ें- Diwali School Holiday 2024: इस राज्य में भी दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर की भी छुट्टी
समंदर में दूरी मापने का क्या है पैमाना? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।