1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HP NEET UG Counselling 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

HP NEET UG Counselling 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 25, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 03:42 pm IST

HP NEET UG Counselling 2023: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश की तरफ से नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 25 जुलाई 2023 को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HP NEET UG Counselling 2023: हिमाचल प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश की तरफ से नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 25 जुलाई 2023 को बंद कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी जल्द से जल्द अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की आधिकारिक साइट amruhp.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अनंतिम संयुक्त और श्रेणी-वार मेरिट सूची 27 जुलाई, 2023 को प्रदर्शित की जाएगी। अंतिम श्रेणी-वार मेरिट सूची 28 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। ऑनलाइन पहले दौर की काउंसलिंग के माध्यम से सीटों के अनंतिम आवंटन के लिए पाठ्यक्रम / कॉलेजों और कोटा की पसंद / प्राथमिकताएं 29 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक भरी जा सकती हैं।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की आधिकारिक साइट amruhp.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क 

इसके लिए आवदेन करने वाले सामान्य/एनआरआई/ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए एमबीबीएस/बीडीएस ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आवेदन शुल्क रु. 2000/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 1000/- रुपये। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।